मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. sex
Written By
Last Updated : मंगलवार, 19 मार्च 2019 (15:33 IST)

सेक्स न करने पर क्या होता है?

सेक्स न करने पर क्या होता है? - sex
अगर आप जानबूझ कर या किसी और वजह से सेक्स से दूर रहते हैं, तो जानते हैं आपके शरीर के साथ क्या होता है? जानिए...
कामेच्छा की कमी : इस बात पर विवाद है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि सेक्स करते रहने से इच्छा बनी रहती है। कुछ विशेषज्ञ इससे असहमत हैं।
 
वायरस से सुरक्षा : विल्क्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग हफ्ते में एक या दो बार सेक्स करते हैं, उनमें रोगों से लड़ने की क्षमता ज्यादा होती है।
 
लुब्रिकेंट की जरूरत : शोधकर्ता कहते हैं कि सेक्स करते रहो तो अंगों में तरलता बनी रहती है। लंबे समय तक छोड़ने के बाद दोबारा करो तो फिर कृत्रिम लुब्रिकेंट की जरूरत होगी।
 
तनाव बढ़ता है : सेक्स मानसिक और भावनात्मक तनाव कम करता है। अध्ययन में पता चलता है कि नियमित सेक्स करने पर तनाव के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
 
चिड़चिड़ापन : सेक्स आपके चिड़चिड़ेपन को कम करता है। स्कॉटलैंड के शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों के जीवन में सेक्स की जगह नहीं है वे दबाव को कम झेल पाते हैं।
 
पुरुषों पर असर : अमेरिकी जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपे एक अध्ययन के मुताबिक जो पुरुष कम सेक्स करते हैं या सेक्स नहीं करते हैं वे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का शिकार हो सकते हैं।
 

योनी तंग नहीं होती : यह भ्रम है कि सेक्स न करने पर योनी तंग हो जाती है। ऐसा कुछ नहीं होता। दरअसल, योनी की कोशिकाओं की प्रतिक्रिया कम हो जाती है। इसलिए वे सख्त हो जाती हैं।
दिल के दौरे का खतरा : अच्छी सेक्स लाइफ दिल की बीमारियों के खतरे को दूर करती है। हालांकि एक्सरसाइज भी एक विकल्प है। इसलिए सेक्स छोड़ें तो एक्सरसाइज करते रहें। 
 
इन्फेक्शन का खतरा : सेक्स न करने का एक बड़ा फायदा है कि आप सेक्स की वजह से फैलने वाली बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यूरिनरी इन्फेक्शन के खतरे भी कम हो जाते हैं।
 
दिमाग तेज नहीं होता : शोधकर्ता साबित कर चुके हैं कि सेक्स न करने से दिमाग तेज होने का कोई लेना देना नहीं है। बल्कि सेक्स करते रहने से मस्तिष्क में न्यूरोन्स की नियमित वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें
आओ! मेरे गुप्तांगों को छुओ, महिला का न्योता... (वीडियो)