शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. odd Perfume
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 अप्रैल 2015 (12:26 IST)

7 सबसे अजीब महक वाले इत्र

7 सबसे अजीब महक वाले इत्र - odd Perfume
क्या आप खरीदना चाहेंगे ऐसा परफ्यूम जो हैमबर्गर या चीज की तरह महके? ये मजाक नहीं बल्कि वाकई कई लोगों की पसंद है। तभी तो कंपनियां ऐसे अजीब महक वाले इत्र बाजार में ला रही हैं,  जिनकी कीमत भी अच्छी खासी है।
बर्गर किंग : इत्र का नाम है 'बर्गर किंग व्हूपर' जिसे 1 अप्रैल को जापान में बाजार में उतारा गया। इसे कई लोगों ने मूर्ख दिवस का एक मजाक समझा। बाद में न केवल लोगों ने 42 अमेरिकी डॉलर देकर इसे खरीदा बल्कि इसके साथ मुफ्त मिल रहे व्हूपर बर्गर का आनंद भी उठाया।
 
चीज : चीज निर्माता कंपनी स्टिलटॉन ने 2006 में 'यू डी स्टिलटॉन' नाम का परफ्यूम बाजार में उतारा। कहा गया कि इसकी महक फलों और ब्लू चीज की नकल करती है। स्टिलटॉन इत्र बनाने वाली एक अन्य कंपनी के सहयोग से चीज परफ्यूम बनाती है।
 
खून, पसीना या वीर्य : 'सिक्रीशंस मैग्निफिक' नाम का यह परफ्यूम अभी केवल अमेरिका में ही मिलता है, वो भी कुछ खास लक्जरी दुकानों में। करीब 95 अमेरिकी डॉलर कीमत वाली इसकी शीशी से खून, पसीने, वीर्य और लार की मिली जुली सी गंध आती है।
 
अगले पन्ने पर जारी...

डीएनए : 'माई डीएनए फ्रेगरेंस' नाम की एक कंपनी ऐसे परफ्यूम बनाती है जो किसी व्यक्ति के डीएनए पर आधारित हो। चूंकि किन्हीं भी दो लोगों की आनुवंशिक संरचना पूरी तरह समान नहीं होती। इसी तरह कोई दो परफ्यूम भी समान नहीं होते। कई सेलेब्रिटी इस तरह के परफ्यूम बनवा चुके हैं।
 
मैकबुक : एयर अरोमा सेंट कंपनी ने 'यू डी मैकबुक प्रो' नाम का परफ्यूम बनाया, जिसकी महक वैसी थी जैसी एप्पल के नए मैकबुक प्रो लैपटॉप को उसकी ओरिजिनल पैकिंग से पहली बार निकालने पर आती है।
 
भांग : इस खास परफ्यूम के निर्माता बताते हैं कि 'कैनाबिस संताल यू डी परफ्यूम' में सिट्रस, चॉकलेट, एक्जोटिक खास, वनीला और कैनाबिस यानि भांग की मिलीजुली गंध है। कीमत 48 अमेरिकी डॉलर से शुरु होती है।
 
ग्रैफिटी के रंग : इसकी महक अजीब तो नहीं, अलग जरूर है। बुडीका कंपनी का 'वोड पेंट' नाम का यह एकलौता परफ्यूम है जो पारदर्शी नहीं होता। बोतल का आकार ग्रैफिटी पेंटिंग की बोतल जैसा है और परफ्यूम भी नीले रंग का है। इसे त्वचा या कपड़ों पर छिड़कने पर शुरु में नीला रंग ही दिखता है, जो बाद में गायब हो जाता है।