शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. natural balance
Written By
Last Updated : बुधवार, 6 अप्रैल 2016 (11:49 IST)

ऐसे बनता है प्रकृति का संतुलन

ऐसे बनता है प्रकृति का संतुलन - natural balance
प्रकृति जैसी है इसे ऐसी बनने में लाखों साल लग गए। इन सालों में पृथ्वी के कई जीव एक दूसरे पर निर्भर होते गए और पृथ्वी को अपना संतुलन मिलता गया। देखें कुछ ऐसी ही तस्वीरें।
 
दोनों का फायदा : शार्क से चिपक कर तैरने वाली रेमोरा मछलियों के लिए ​शार्क के शिकार का बचा खुचा हिस्सा उसका खाना होता है। साथ ही वे शार्क की त्वचा में लगे परजीवी कीड़ों को भी खा जाती है। इससे दोनों का काम बन जाता है। शार्क की सफाई हो जाती है और रेमोरा को मिलता है खाना।
खाने का खाना, सफाई की सफाई : ऑक्सपेकर्स चिड़िया उप सहाराई अफ्रीका के जंगलों में दुनिया के सबसे विशालकाय जानवरों मसलन जंगली भैंसों के साथ रहती हैं। लेकिन वे जानती हैं ​इन्हें कैसे संभालना है। वे इनकी सफाई करती हैं। परजीवी की​ड़ों की, खुश्की की और कान की भी। और इससे दोनों फायदे में रहते हैं।
 
महज खूबसूरत ही नहीं : वसंत फूलों के मुस्काने का मौसम है। लेकिन मुस्काते फूलों से तितलियों और भौंरों का ​भी रिश्ता है। तितलियां और भौंरे तो एक से दूसरे फूल में रस तलाशते उड़ते रहते हैं लेकिन अपने साथ ही पराग इधर से उधर पहुंचाते हैं। इस तरह तितलियां फूलों की मदद करती हैं और ​​फूल तितलियों की।
 
सहारा की धूल और अमेजन की जरूरत : लाखों साल पहले एक दूसरे से जुदा हो गए ये दोनों अब भी एक दूसरे पर निर्भर हैं। अमेजन को 'दुनिया का फेफड़ा' कहा जाता है। लेकिन यह खुद जिंदा रहने के लिए सहारा के मरूस्थल से उड़ कर आने वाली धूल के साथ आए पोषक तत्वों पर निर्भर रहता है। सैटेलाइट से ली गई इस तस्वीर में दिख रहा है कैसे धूल का बादल अटलांटिक भर में घूमता है। यह बादल सबसे बड़े मरूस्थल को सर्वाधिक वर्षा वाले जंगलों से जोड़ता है।
 
सीपियां और केकड़े : हर्मिट केकड़े प्रकृति की खास नेमत हैं। ये अपने कमजोर शरीर को सुरक्षित रखने के लिए खाली पड़े समुद्री सीप में रहते हैं। और इस कीमती घर की कमी के चलते अक्सर केकड़ों में झगड़े होते रहते हैं। अपने इस खजाने को बचाने और शिकारियों के भय से केकड़े समुद्री ऐनिमोन को अपने सीप के साथ जोड़ देते हैं। इसके बदले में केकड़े के छोड़े अवशेशों से ऐनिमोन को फायदा पहुंचता है और सीप में उसकी खुराक बढ़ जाती है।
 
क्लाउनफिश का ठिकाना : क्लाउनफिश भी ऐनिमोन का संरक्षण लेती है, उन्हें अपना घर बनाकर। जहरीला जाल उन्हें शिकारियों से बचाता है और उन्हें भागने में मदद करता है। इसके उलट यह प्रजाति ऐनिमोन को शिकार पकड़ने में मदद करती है। बहरहाल इन दोनों के बीच के ​इस समझौते ने यहां खूबसूरत रंगों को बिखेर दिया है।