गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. kids Studies
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2015 (12:05 IST)

पढ़ाई में ऐसे लगेगा मन

पढ़ाई में ऐसे लगेगा मन - kids Studies
दुनिया भर में छात्रों पर पढ़ाई का दबाव हमेशा रहा है। लेकिन कई बार किताब खोलने के बावजूद उनके लिए मन एकाग्र करना मुश्किल होता है। दिमाग को सतर्क रखने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं।
खड़ा होना : कुछ देर बैठने के बाद शरीर सुस्ताने लगता है। इसका असर दिमाग पर पड़ता है। अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोध के मुताबिक लेक्चर के दौरान बीच बीच में खड़े होने वाले छात्र ज्यादा एकाग्र थे।
 
जिम्मेदारी : बाकी कामों की तरह ही पढ़ाई की भी जिम्मेदारी लें। अक्सर छात्र दूसरे कामों में स्वयं की जिम्मेदारी तय कर लेते हैं, लेकिन पढ़ाई के मामले में वो ऐसा नहीं करते। जिम्मेदारी से उत्तरदायित्व का भाव आता है।
 
पोषण से भरी खुराक : शोधकर्ताओं के मुताबिक दिमाग के अच्छे विकास के लिए विटामिन और खनिज बहुत जरूरी हैं। साथ ही पानी पीना भी बहुत जरूरी है। कई देशों में सेब को छात्रों के लिए बढ़िया फल माना जाता है।
 
ये जरूर खाएं : अगर आप मस्तिष्क को बढ़िया रखना चाहते हैं तो अखरोट, बादाम, सब्जियां, टमाटर और फल जरूर खाएं। मछली और चाय भी एकाग्रता के लिए बढ़िया बताए जाते हैं।
 
फास्ट फूड से दूरी : आज कल की भागदौ़ड़ भरी जिंदगी में युवा फास्ट फूड की अच्छी खासी खुराक लेते हैं और उसके पीछे कोल्ड ड्रिंक गटक लेते हैं। इससे पेट तो भरता है कि लेकिन दिमाग और शरीर के लिए जरूरी पोषण नहीं मिलता।
 
जरा आराम दें : फेसबुक या वॉट्सऐप पर बहुत ज्यादा समय बिताने के बजाए संगीत सुनना, दोस्तों से आमने सामने बात करना और टहलना ज्यादा बढ़िया और स्वस्थ विकल्प हैं। इस दौरान दिमाग को आराम मिलता है।
 
कसरत : वैज्ञानिकों के मुताबिक शारीरिक श्रम या व्यायाम भी दिमाग को हल्का करने के मदद करता है। शोधों के मुताबिक 10 मिनट से ज्यादा शारीरिक श्रम करने पर कई ऐसे हार्मोन निकलते हैं जो फैसला लेने की प्रक्रिया में मदद करते हैं।