शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. मुंबई इंडियंस को खली रोहित की कमी
Written By
Last Modified: रायपुर , रविवार, 14 सितम्बर 2014 (15:24 IST)

मुंबई इंडियंस को खली रोहित की कमी

मुंबई इंडियंस को खली रोहित की कमी - मुंबई इंडियंस को खली रोहित की कमी
रायपुर। लाहौर लायंस से चैंपियंस लीग टी-20 के पहले क्वालीफायर में हारने वाली मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच जॉन राइट ने कहा कि गत चैंपियन टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में खराब शुरुआत के कारण हार गई।
 
रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम से 6 विकेट से शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कोच राइट ने कहा कि हां, हमें रोहित की कमी खली। हमें सचमुच अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। हमने अच्छे रन बनाने के लिए तेजी की जरूरत थी। हमें इस क्षेत्र में सुधार करना होगा, क्योंकि हमने धीमी शुरुआत की। हमें बोर्ड पर ज्यादा रन बनाने चाहिए थे।
 
उन्होंने कहा कि लाहौर लॉयंस ने अच्छा काम किया और शुरू से अच्छी बल्लेबाजी की। हम शायद स्कोर में 20 रन से पिछड़ गए। हमें किसी ऐसे विशेष खिलाड़ी की जरूरत थी, जो मैच में योगदान देता। उन्होंने उमर अकमल की 18 गेंद में 38 रन की पारी की भी तारीफ की।
 
उन्होंने कहा कि वह (उमर अकमल) खेल के इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी है। हमें उसे जल्दी आउट करना चाहिए था। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने एक मैच के आधार पर टीम में काफी बदलाव की संभावनाओं से इंकार किया। 
 
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 1 या 2 मैच के बाद बड़े बदलाव नहीं कर सकते। हालांकि विकल्प खुले हैं, हम इस पर फैसला करेंगे। (भाषा)