गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, New Zealand tour, dance, India-New Zealand T-20
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (13:09 IST)

आपने कभी नहीं देखा होगा विराट कोहली का ऐसा डांस (वीडियो)

आपने कभी नहीं देखा होगा विराट कोहली का ऐसा डांस (वीडियो) - Virat Kohli, New Zealand tour, dance, India-New Zealand T-20
न्यूजीलैंड भारत दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का निर्णायक मैच आज होना है। भारतीय और न्यजीलैंड दोनों के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी क्रिकेटर इस सीरीज को इंजॉय भी कर रहे हैं। पहले टी-20 में कोहली ने खिलाड़ियों को पार्टी दी थी। दूसरे टी-20 में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। हाल ही में कोहली ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वे पांड्या और धवन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने एक बूमरैंग डाला है जिसमें वे डांस कर रहे हैं। अब ये पहला मैच जीतने का डांस है या बर्थडे सेलीब्रशन का यह तो नहीं पता, लेकिन उनके फैंस को उनकी मस्ती बेहद पसंद आ रही है और यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  कोहली और धवन का यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यह डांस। शायद आप कोई नया स्टेप सीख लें। 
ये भी पढ़ें
मेरीकॉम एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में