शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (17:48 IST)

विराट के परिवार से मिलने दिल्ली पहुंचीं अनुष्का

विराट के परिवार से मिलने दिल्ली पहुंचीं अनुष्का - Virat Kohli, Anushka Sharma
नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट  कोहली के बीच परवान चढ़ते प्यार के बीच अनुष्का यहां विराट के परिवार से मिलने दिल्ली पहुंची  हैं। 
सूत्रों के अनुसार अनुष्का अपने ब्वॉयफ्रेंड विराट के परिवार से मिलने मुंबई से सीधे दिल्ली पहुंची हुई  हैं और उन्होंने परिवार के साथ काफी वक्त भी साथ में ही गुजारा। इसके अलावा इस प्रेमी जोड़े को  दिल्ली के रेस्टॉरेंट में साथ घूमते भी देखा गया। 
 
‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का ने अभी हाल ही में  हरियाणा में ऑनर किलिंग पर बनी 'एनएच 10' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है और अनुराग कश्यप  की 'बॉम्बे वेल्वेट' और जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' उनकी आने वाली फिल्में हैं।
 
अनुष्का और विराट पिछले कई महीनों से साथ में हैं और सूत्रों के अनुसार वे इस वर्ष के अंत तक  शादी भी कर सकते हैं। अनुष्का हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट  की हौसला अफजाई के लिए सिडनी भी गई थीं।
 
हालांकि विराट उस मैच में केवल 1 रन ही बना सके थे और टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई  थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों ने अनुष्का की आलोचना शुरू कर दी थी। (वार्ता)