गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli Anushka Dharma

कामयाबी ने 'विराट अनुष्का' विवाद को पीछे छोड़ा...

कामयाबी ने 'विराट अनुष्का' विवाद को पीछे छोड़ा... - Virat Kohli Anushka Dharma
कभी-कभी वक्त को भी 'वक्त' देना चाहिए...और यही बात सबसे 'हॉट क्रिकेटर' विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा पर भी लागू होती है... इन दोनों सितारों के रिश्तों पर पड़ी फौरी धुंध अब छंट गई है...कामयाबी के घोड़े पर सवार विराट के 'विराट प्रदर्शन' ने अनुष्का से हुए विवाद को पीछे छोड़ दिया है। जब अनुष्का की प्रोड्‍यूस की गई बॉलीवुड फिल्म 'एनएच10' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई तो 'पेज थ्री' पर अदाकारा के साथ ही साथ विराट कोहली पर भी मसाला परोसा जाने लगा और एक खास युवा वर्ग तो चटखारे लेकर बातें बनाने में मशगूल हो गया था। सोशल मीडिया पर खूब बातें हुईं सो अलग...
यह तब की बात है, जब इस फिल्म के निर्माण में विराट की मेहनत की कमाई के कई करोड़ रुपए लगे हुए थे और फिल्म के धराशायी होने का अफसोस खुद विराट को भी था क्योंकि इसके प्रमोशन में उन्होंने खुलकर प्रचार किया था। फिल्म पिटने से दोनों में तनातनी होने की खबरें तो आईं ही साथ ही साथ यह भी बताया जाने लगा कि इन दोनों की राहें जुदा हों गई हैं..यानी 'ब्रेकअप'  
मौसम के साथ वक्त भी बदला : मीडिया में छिछालेदार सामग्री आने से खुद विराट कोहली भी विचलित थे और इसका असर उनके खेल पर भी दिखाई देने लगा था...'खराब वक्त' गुजर गया, विराट मैदान पर छाने लगे और अनुष्का की फिल्में भी अच्छा बिजनेस करने लगीं। अुनुष्का की मोहक मुस्कान ने फैंस को फिर से अपनी ओर आकर्षित कर लिया। सोशल मीडिया पर बकवास आना बंद हो गई...विराट और अनुष्का की दूरियां दोबारा नजदीकियों में बदल गईं। इसके बाद तो मौसम गुलजार हो गया...यहां तक कि अनुष्का के जन्मदिन पर विराट पहुंचे और खुशी में अनुष्का ने विराट को भींच लिया, इसे कहते हैं खुशी का इजहार..
 
विराट ने फिर जोड़े टूटे तार : विराट के पीछे अनुष्का और अनुष्का के पीछे विराट..यह सिलसिला विमानतल पर जाते हुए या फिर कार में बैठी तस्वीरें कैमरे में कैद होने लगीं। यहीं पर लगा कि कभी-कभी वक्त को भी 'वक्त' देना चाहिए...जब वक्त आपका साथ दे रहा हो तो सभी चीजें अनुकूल होने लगती है। विराट ने भी पिछली बातों को एक तरह से भुला दिया यह मानते हुए कि 'हम दिल दे चुके सनम' की तर्ज पर फिर से अनुष्का से अपने तार जोड़ लिए।
बदला मिलन का स्थल : चूंकि विराट चोट खाए थे, लिहाजा अनुष्का ने भी ‍'मिलन' का अंदाज बदल लिया। दोनों ही जानते हैं कि भारत में खबर के पीछे भागने वाले किस हद तक जा सकते हैं तो दोनों ने विदेशों में मिलन का ठिकाना बनाया। वेस्टइंडीज दौरा खत्म करने के बाद विराट ऑस्ट्रिया चले गए थे, जहां अनुष्का शूटिंग कर रहीं थीं। यह फिल्मथी? करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'। 
 

बहरहाल, अभी अनुष्का से आगे विराट हैं, जो इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। इसमें कोई शक नहीं कि विराट की कामयाबी ने अनुष्का विवाद को मीलों पीछे छोड़ दिया है...