बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Usain Bolt, Almaj Ayana, IAAF
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (16:29 IST)

बोल्ट सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, अयाना को महिला वर्ग का पुरस्कार

बोल्ट सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, अयाना को महिला वर्ग का पुरस्कार - Usain Bolt, Almaj Ayana, IAAF
मोनाको। उसेन बोल्ट को ट्रैक एवं फील्ड का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया है। उन्हें  खेल की संचालन संस्था आईएएएफ के वार्षिक पुरस्कार के लिए 6ठी बार चुना गया है।
ओलंपिक में महिला 10,000 मीटर में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली  इथोपिया की अल्माज अयाना को महिला वर्ग का पुरस्कार मिला। आईएएएफ ने यहां भव्य समारोह में शुक्रवार को पुरस्कार दिए। एथलेटिक्स के अधिकारियों, खिलाड़ियों, पत्रकारों और  ऑनलाइन पोल के जरिए विजेताओं का चयन किया गया।
 
बोल्ट ने रियो ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुना 400 मीटर का स्वर्ण पदक  जीता था और 2008 बीजिंग खेलों तथा 2012 लंदन खेलों के अपने प्रदर्शन को दोहराया था।  अयाना ने ओलंपिक 10,000 मीटर में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 29 मिनट 17.45  सेकंड के समय के साथ अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 14 सेकंड का सुधार किया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत और पाकिस्तान हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में एक ही पूल में