शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Tendulkar, Dhoni
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 मार्च 2015 (18:36 IST)

तेंदुलकर और धोनी महानतम वनडे क्रिकेटरों की दौड़ में

तेंदुलकर और धोनी महानतम वनडे क्रिकेटरों की दौड़ में - Tendulkar,  Dhoni
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें सर्वकालिक महान वनडे क्रिकेटर के लिए नामित किया गया है। 
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्डस अन्य तीन खिलाड़ी हैं, जिन्हें ईएसपीएन क्रिकइन्फो कि पत्रिका ‘क्रिकेट मंथली’ के इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। 
 
विजेता का चयन एक ज्यूरी करेगी जिसमें 50 खिलाड़ी, कमेंटेटर और विश्व भर के क्रिकेट लेखक हैं। इसकी घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी। (भाषा)