गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Steven Smith
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 12 जनवरी 2016 (21:33 IST)

भारत को स्मिथ को आउट करने का तरीका ढूंढना होगा : गावस्कर

भारत को स्मिथ को आउट करने का तरीका ढूंढना होगा : गावस्कर - Steven Smith
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि यदि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला जीतनी है तो उसे मेजबान टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ को जल्द से जल्द आउट करने का तरीका ढूंढना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले वनडे में 310 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ के 149 रन की मदद से पांच विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से  बढ़त बनाई। 
स्मिथ फिर से भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने। उन्होंने आज की पारी से पहले भारत के  खिलाफ सभी प्रारूपों में नाबाद 162, नाबाद 52, 133, 28, 192, 14, 17, 117, 71, 47 और 105 रन बनाएं हैं। गावस्कर ने कहा कि 310 रन के लक्ष्य का पीछा करना कभी आसान नहीं होता है, क्योंकि आपको  प्रति ओवर छ: से अधिक रन बनाने होते हैं और उन्होंने शुरू में ही दो विकेट गंवा दिए थे। 
 
उन्होंने कहा कि भारत को वास्तव में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को आउट करने का तरीका ढूंढना होगा। वे पिछले साल भी उसे आउट करने का तरीका नहीं ढूंढ पाए थे और अब श्रृंखला के पहले मैच में भी साफ हो गया कि वे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को सस्ते में आउट करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जब तक वे ऐसा नहीं करते ऑस्ट्रेलियाई बड़ा स्कोर खड़ा करते रहेंगे।  
 
गावस्कर ने कहा कि वे (स्मिथ) वास्तव में भारतीय गेंदबाजी को पसंद करता है। लगता है कि भारतीय गेंदबाज उसे आउट नहीं कर पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए उसे आउट करना बहुत जरूरी हो गया है।  उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी तेज गेंदबाजी करते हो। आपको विकेट लेने में सक्षम  होना चाहिए और वह विकेट ले रहा है। 
 
यदि आप ऐसी गेंद करते हो जो दायें हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की तरफ आए तो यह अच्छा होगा।  गावस्कर ने कहा कि वसीम अकरम से बात करो और उनकी बात समझो क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक गेंद स्मिथ को परेशान कर सकती है, क्योंकि वे अपने ऑफ स्टंप की तरफ बदलाव करते रहते हैं। इस तरह की गेंद उन्हें पगबाधा आउट कर सकती है। उसे इस तरह की गेंद इजाद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे आशीष नेहरा से बात कर सकता क्योंकि उसकी अंदर की तरफ आने वाली गेंद शानदार होती है।  (भाषा)