गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. shahidafridionindia
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 मार्च 2016 (12:44 IST)

हम क्यों भारत से इतनी नफरत करते हैं : अफरीदी (वीडियो)

हम क्यों भारत से इतनी नफरत करते हैं : अफरीदी (वीडियो) - shahidafridionindia
भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच में हार किसी भी टीम को बर्दाश्त नहीं होती। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित करके देशवासियों को बेहतरीन सौगात दी।
 
भारत से मिली हार को पाकिस्तानी मीडिया और फैन पचा नहीं पा रहे हैं और शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अफरीदी ने मैच के बाद कहा भी था कि क्रिकेट में हार जीत चलती रहती है, इसे इतना तूल नहीं देना चाहिए।  
 
इन दिनों सोशल मीडिया में अफरीदी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत की बेवजह आलोचना करने पर पाकिस्तान की मीडिया की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। 
 
शाहिद अफरीदी इस वीडियो में कह रहे हैं कि पाकिस्तान के लोग भारत के खिलाफ राय क्यों रखते हैं? हम क्यों भारत से इतनी नफरत करते हैं? अफरीदी इस वीडियो में कह रहे हैं कि पाकिस्तान के हर घर में भारतीय सीरीयल चल रहे होते हैं, हमारी शादियां भारतीय तौर तरीके से होती हैं फिर भारत से इतनी नफरत क्यों? आप भी देखिए अफरीदी का यह वीडियो।