गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma cricket News App
Written By
Last Modified: बेंगलुरु , सोमवार, 23 नवंबर 2015 (19:11 IST)

'रोहित शर्मा क्रिकेट न्यूज' एप शुरू

'रोहित शर्मा क्रिकेट न्यूज' एप शुरू - Rohit Sharma cricket News App
बेंगलुरु। ब्रिटेन की खेल समाचार व सोशल मीडिया प्रौद्योगिकी फर्म स्पोर्टस्पोर्ट राइट नाउ ने अपना समाचार संकलन एप्लीकेशन 'रोहित शर्मा क्रिकेट न्यूज' शुरू किया है।
राइट नाउ डिजिटल की सीओओ सीता चिन्नप्पा-सरवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फर्म इस एप के जरिए भारतीय बाजार में कदम रख रही है। इसका उद्देश्य देश में खेल से जुड़ी सूचनाओं को एक दिशा देना है।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी को सालभर में 10 लाख डाउनलोड की उम्मीद है। कंपनी को यह उम्मीद इसलिए भी है, क्योंकि दुनियाभर के कुल क्रिकेट प्रशंसकों में से 40 प्रतिशत भारत से हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा रोहित शर्मा के प्रौद्योगिकी से लगाव का फायदा भी इस एप को मिलने की उम्मीद है। रोहित के फेसबुक पेज से 75 लाख व ट्विटर पर 28 लाख लोग जुड़े हैं। (भाषा)