गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pranab Dnavde, school cricket, 1009 run, mumbai
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 जनवरी 2016 (15:17 IST)

ऑटो ड्राइवर के बेटे प्रणव धनावड़े के बल्ले से निकले 1009 रन...

ऑटो ड्राइवर के बेटे प्रणव धनावड़े के बल्ले से निकले 1009 रन... - Pranab Dnavde, school cricket, 1009 run, mumbai
मुंबई के होनहार क्रिकेटर प्रणब धनावड़े सोमवार को 652 रन बनाकर सुर्खियों में थे और आज मंगलवार के दिन जब उन्होंने 1009 रनों की नाबाद पारी खेली तो उन्होंने खुद को क्रिकेट इतिहास पुरुष की कतार में पहले नंबर पर खड़ा कर लिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अपने इसी कारनामे की बदौलत मुंबई का यह बेहद गरीब क्रिकेटर आज दुनिया का सबसे धनवान इंसान बन गया है, अपने अनोखे रिकॉर्ड के बूते पर...

प्रणव धनावड़े ने अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट केसी गांधी स्कूल की तरफ से खेलते हुए दो दिनों पर मैदान पर जमकर पसीना बहाया और नाबाद 1009 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ वह विश्व में क्रिकेट इतिहास के किसी भी प्रारुप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने 117 साल पुराना रेकॉर्ड धूल में मिला दिया।
 
 
इससे पहले सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एइजे कोलिन्स के नाम था, जिन्होंने 1899 में 628 रनों की पारी खेली थी।  इसके साथ ही उन्होंने भारत में भी क्रिकेट के किसी प्रारुप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 2014 में रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाईस्कूल के पृथ्वी शॉ के 546 रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया।  
 
प्रणव की ऐतिहासिक पारी की बदौलत उनकी टीम का स्कोर भी 1400 रनों से अधिक का हो चुका है और यह किसी भी टीम का अब तक का सबसे अधिक स्कोर है। इससे पहले वर्ष 1926 में विक्टोरिया की की टीम ने न्यू साउथ वेलस के खिलाफ 1107 रन बनाए थे।
 
भारत में प्रणव और पृथ्वी शॉ के अलावा भी दो अन्य क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने बड़ी पारियां अपने नाम के आगे दर्ज करवाई है। मुंबई के उस्मान जाफर ने 498 और सरफराज ने 439 रनों की व्यक्तिगत पारियां खेली थी। उस्मान और जाफर दोनों ही भारत की अंडर 19 टीम में शामिल हैं। 
 
प्रणव की नाबाद 1009 रनों की पारी से सबसे ज्यादा खुशी उनके कोच मोबिन शेख को हुई है। शेख ने कहा कि प्रणव में काफी प्रतिभा है और वह बहुत आगे जाएगा।  

प्रणव की ऐतिहासिक पारी की बदौलत उनकी टीम का स्कोर भी 1400 रनों से अधिक का हो चुका है और यह किसी भी टीम का अब तक का सबसे अधिक स्कोर है। इससे पहले वर्ष 1926 में विक्टोरिया की की टीम ने न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 1107 रन बनाए थे।