गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Nazam Sethi, PCB chairman
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 मई 2017 (18:37 IST)

नज़म सेठी बने पीसीबी के अध्यक्ष

नज़म सेठी बने पीसीबी के अध्यक्ष - Nazam Sethi, PCB chairman
कराची। नज़म सेठी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अगला अध्यक्ष बनाया गया है। वे शहरयार खान की जगह लेंगे। सेठी ने बैठक में पाकिस्तान में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
         
पीसीबी की वार्षिक आम बैठक में नए  अध्यक्ष के तौर पर सेठी के नाम को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया है। शहरयार खान का तीन वर्ष का कार्यकाल इसी वर्ष अगस्त में समाप्त हो रहा है और इसके बाद सेठी पदभार संभालेंगे।
         
बैठक में शहरयार के पाकिस्तान क्रिकेट को दिए उनके योगदान को याद किया गया और सभी सदस्यों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। शहरयार अंतिम बार बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा सेठी को खेल में योगदान के लिए उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया, खासकर पाकिस्तान सुपर लीग को लाहौर में कराए जाने की उनकी सफल कोशिश के लिए  उनकी प्रशंसा की गई।  
          
पीसीबी प्रमुख शहरयार ने भी बोर्ड के सभी सदस्यों को उनके अपार समर्थन के लिए  धन्यवाद कहा। उन्होंने अपने संबोधन में देशभर में नई  क्रिकेट अकादमियों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों से भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज कराने की कोशिशें जारी रखने की अपील भी की।
           
सेठी ने बैठक में पीएसएल के दूसरे संस्करण के फाइनल की सफल मेजबानी को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि प्रबंधन का लक्ष्य पीएसएल के तीसरे संस्करण में आठ मैच आयोजित करने का है। उन्होंने बताया कि लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमों को खरीदने में 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पार्टियों ने रुझान दिखाया है। सेठी ने बैठक में पाकिस्तान में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मिस्र में बस पर पर हमला, 24 ईसाइयों की मौत