गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mumbai, Baroda, shardu
Written By
Last Modified: वडोदरा , रविवार, 1 फ़रवरी 2015 (17:48 IST)

शार्दुल के 5 विकेट के सहारे मुंबई ने बड़ौदा को हराया

शार्दुल के 5 विकेट के सहारे मुंबई ने बड़ौदा को हराया - Mumbai, Baroda, shardu
वडोदरा। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के 5 विकेट की मदद से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां बड़ौदा को 169 रन से हरा दिया।

मुंबई के 408 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बड़ौदा की टीम दूसरी पारी में 77.3 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गई।

बड़ौदा की टीम रविवार को 2 विकेट पर 67 रन से आगे खेलने उतरी और ठाकुर (39 रन पर 5 विकेट) ने नियमित अंतराल पर विरोधी टीम के विकेट चटकाकर मुंबई की जीत सुनिश्चित की। बड़ौदा की ओर से केदार जाधव ने सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए जबकि मुनाफ पटेल ने 35 गेंद में 53 रन की तूफानी पारी खेली।

ठाकुर के अलावा बलविंदर संधू ने 23 रन देकर 2 जबकि ऑफ स्पिनर अक्षय गिराप ने 90 रन देकर 2-2 विकेट हासिल किए। मुंबई को इस जीत से 6 अंक मिले। (भाषा)