शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, India team, Captain, friendship day
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अगस्त 2015 (11:43 IST)

धोनी ने अपने दोस्त को बुलाया पांच साल बाद अपने घर पर

धोनी ने अपने दोस्त को बुलाया पांच साल बाद अपने घर पर - Mahendra Singh Dhoni, India team, Captain, friendship day
यह बात तो जगजाहिर है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण के पहले महेंद्र सिंह धोनी टीटी थे और वे बाद में एक सफलतम कप्तान बनें। धोनी टीटी रहते हुए झारखंड की रणजी टीम की ओर से खेलते थे।
इस दौरान वे अपने दोस्त विपिन सिंह के साथ अपना एक ही कमरे में रहते थे। विपिन सिंह भी एक टीटी थे और वे छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी में खेलते थे।
 
दोनों प्रैक्टिश के समय पर साथ-साथ रहते थे। कुछ समय के बाद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आ गए और बहुत व्यस्त हो गए। धोनी और विपिन का मिलना जुलना कम भी हो गया।
 
पिछले पांच साल में विपिन की धोनी से कोई मुलाकात नहीं हुई। लेकिन फ्रेंडशिप डे के अवसर पर धोनी ने विपिन को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए उन्हें अपने घर पर ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया।   
 
जब विपिन से धोनी के साथ पांच साल के बाद हुई मीटिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे महसूस ही नहीं हुआ जैसे कि मैं किसी सेलीब्रिटी से बात कर रहा हूं। विपिन ने आगे बताया कि साक्षी धोनी टीवी में ग्लैमरस नजर आती हैं लेकिन असल जिंदगी में वे घरेलू हैं। (photo courtesy : Twitter)