शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 जनवरी 2019 (21:14 IST)

वनडे सीरीज के लिए एमएस धोनी और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया रवाना

वनडे सीरीज के लिए एमएस धोनी और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया रवाना - Mahendra Singh Dhoni
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित भारतीय वनडे टीम के सदस्य शनिवार, 12 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की श्रृंखला के लिए सोमवार को रवाना हुए।
 
 
बीसीसीआई अधिकारी ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों ने दोपहर को फ्लाइट पकड़ी। ऑलराउंडर केदार जाधव वनडे टीम का हिस्सा हैं उन्होंने रवानगी से पहले धोनी और रोहित के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की।
 
जाधव ने ट्वीट किया कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शमा के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना। रोहित भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन वे अपने बच्चे के जन्म के बाद मुंबई वापस आ गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विनय चौधरी के 6 विकेट से बंगाल की पारी 187 रनों पर सिमटी