शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 जून 2017 (08:10 IST)

धोनी ने पूरा किया आईसीसी ट्रॉफियों का खजाना

धोनी ने पूरा किया आईसीसी ट्रॉफियों का खजाना - Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। देश के सफलतम कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सभी टूर्नामेंटों को जीतने का कारनामा कर दिखाया।
 
धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 में पहला ट्वंटी-20 विश्व कप जीता, फिर 2011 में भारत को 28 साल बाद एकदिवसीय विश्व कप का चैंपियन बनाया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के भी चैंपियन बन गए। इन सफलताओं के बीच धोनी ने भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाया था और आईसीसी से नंबर 1 के लिए मिलने वाली गदा भी अपने कंधों पर उठाई थी।
 
भारत ने 2002 में संयुक्त रूप से चैंपियन बनने के बाद अगली 3 चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और उसे 2004, 2006 और 2009 में ग्रुप चरण में ही बाहर हो जाना पड़ा। भारत को इस दौरान चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 2 बार हार का भी सामना करना पड़ा। 
 
वर्ष 2011 में एकदिवसीय चैंपियन बनने के बाद भारत से उम्मीदें बढ़ गई थीं। भारत को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ रखा गया। भारत ने ग्रुप में अपने सभी 3 मैच जीते और पाकिस्तान से पिछली 2 पराजयों का बदला भी चुकाया। 
 
भारत ने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 26 रनों से शिकस्त दी। शिखर धवन के शानदार 114 रन की बदौलत भारत ने 7 विकेट पर 331 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रन बना सकी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चिट्ठी बम! रामचंद्र गुहा ने धोनी, द्रविड़, गावस्कर पर उठाए सवाल