गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (17:09 IST)

दुबई स्थित ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रांड एम्बेसेडर बने धोनी

दुबई स्थित ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रांड एम्बेसेडर बने धोनी - Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को देश के बाहर पहला विज्ञापन मिला है और उन्होंने दुबई स्थित हॉस्पिटैलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के साथ 3 वर्ष के लिए लाखों डॉलर का करार किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के बिजनेसमैन जफर शाह खान के मालिकाना हक वाली ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के इंग्लैंड, दुबई और आयरलैंड में होटल एवं अन्य संपत्तियां हैं। यह ग्रुप यूएई की एक स्थानीय क्रिकेट टीम के साथ ही भारत के मनोरंजन उद्योग में भी हिस्सेदारी रखती है।

ग्रुप ने जानकारी देते हुए कहा कि दुबई स्थित प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी एवं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप ने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ 3 वर्ष के समय के लिए लाखों डॉलर की राशि का अनुबंध किया है। धोनी ग्रुप के आधिकारिक ब्रांड एम्बेसेडर रहेंगे।

'कैप्टन कूल' महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि भारत के बाहर यह मेरा पहला विज्ञापन करार है। मैं यूएई में मेरा स्वागत करने के लिए ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस ग्रुप के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालने वाली जीएम स्पोर्ट्स अभी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 टूर्नामेंट मास्टर्स चैंपियंस लीग शुरू करने की घोषणा करने की वजह से चर्चा में रही थी। (वार्ता)