शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhon
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 25 सितम्बर 2014 (20:53 IST)

धोनी पर बनेगी फिल्म, कौन होगा अभिनेता...

धोनी पर बनेगी फिल्म, कौन होगा अभिनेता... - Mahendra Singh Dhon
नई दिल्ली। यदि महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों का इस क्रिकेटर को मैदान पर देखने से मन नहीं भरा होगा तो उन्हें अगले साल ‘कैप्टन कूल’ को बड़ी स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। 
 
धोनी पर बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनकी भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी’ के बारे में जानकारी देने संबंधी पोस्टर गुरुवार को राष्ट्रीय दैनिकों को जारी किए गए। 
 
अगले होने वाले विश्व कप के साथ लोगों को निश्चित तौर पर इस फिल्म का भी इंतजार रहेगा। रिपोर्टों के अनुसार पहले इस प्रोजेक्ट को वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन अब यह चर्चा का विषय है। 
 
धोनी की पत्नी साक्षी ने इस पर टि्वटर के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने अपने टि्वटर पेज पर लिखा, पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों पर विराम लग रहा है। ये सभी गलत थीं। यह सचाई है..बूम। पोस्टर में सुशांत को धोनी के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने भारतीय वनडे टीम की जर्सी पहनी हुई है और उस पर नंबर सात लिखा हुआ है। 
 
मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने उड़नसिख की भूमिका निभाई जबकि मैरीकाम फिल्म में इस मुक्केबाज का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया। इन दोनों फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय किया जिससे साफ है कि बॉलीवुड अब खेल सितारों की लोकप्रियता भुना रहा है। (भाषा)