शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Loss of sister during U-19 World Cup spurred Akbar Ali to win title
Written By
Last Modified: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (14:25 IST)

Ind vs Ban U19: बहन की मौत के बाद भी खेलते रहे अकबर अली, बांग्लादेश को जिताया अंडर 19 वर्ल्ड कप

Ind vs Ban U19:  बहन की मौत के बाद भी खेलते रहे अकबर अली, बांग्लादेश को जिताया अंडर 19 वर्ल्ड कप - Loss of sister during U-19 World Cup spurred Akbar Ali to win title
akbar ali
नई दिल्ली बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर पहली बार विश्व कप खिताब जीता। यह आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में अब तक की बांग्लादेश की सबसे बड़ी कामयाबी है। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने नाबाद 43 रन की पारी खेली और टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाया।
 
विश्‍व कप फाइनल से पहले ही अकबर अली को पता चल गया था कि उनकी बड़ी बहन की मौत हो चुकी है। इस खबर को सुनने के बाद वो अंदर के टूट गए। हालांकि उन्होंने विश्व कप में देश की तरफ से खेलने का फैसला किया। फाइनल में उन्होंने एक छोर को थामे रखा और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटे।
 
अकबर के परिजनों ने इस खबर को उनसे छिपाने का प्रयास किया। वो नहीं चाहते थे कि इस खबर को सुनकर अकबर को दुख पहुंचे और उनका ध्यान विश्व कप में खेल से हटे। हालांकि किसी तरह से उनको इस बात की जानकारी मिल गई और फिर अपने भाई से अकबर ने इस बात को लेकर सवाल भी किया। 24 जनवरी को जब उनके बहन की मौत हुई तो इस बारे में उनको क्यों नहीं बताया गया?
 
बताया जा रहा है कि अकबर अपनी बहन के बेहद करीब थे और वो उसे बहुत ज्यादा प्यार करती थी। हमने उनको पहले इस बात की जानकारी नहीं देना चाहते थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद उसने फोन कर भाई से पूछा था कि इस बारे में उनको क्यों नहीं बताया गया।
 
ये भी पढ़ें
टूटा 31 साल का रिकॉर्ड, कोहली की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया का व्हाइटवॉश