शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jonathan trott, England cricketer, catch, Joyce
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अगस्त 2015 (18:43 IST)

जब ट्रॉट की जेब में फंस गया कैच(वीडियो)

जब ट्रॉट की जेब में फंस गया कैच(वीडियो) - Jonathan trott, England cricketer, catch, Joyce
इंग्लैंड के एक घरेलू मैच में दर्शकों के आश्चर्य का तब ठिकाना ना रहा जब बल्लेबाज जोएसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट हो गए।
दरअसल जोएसे ने एक स्वीप शॉट खेला था, उनके शॉट से बचने के लिए शॉर्ट लेग पर खड़े ट्रॉट ने अपने आपको बचाने की कोशिश की और वे बाईं ओर पूरी फुर्ती से मुड़ गए।
 
लेकिन इसी बीच जोएसे के द्वारा मारा गया शॉट उनके लोवर की जेंब में फंस गया। इस तरह से जोएसे को अपना बहुमूल्य विकेट गंवाना पड़ा। जब यह वाकया हुआ तो मैदान में मौजूद दर्शक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे।
 
वे सोच रहे थे कि आखिर ये हुआ तो हुआ कैसे। बाद में वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोग जान पाए कि आखिर यह अद्धभुत आउट कैसे हुआ। 
 
 
नीचे देखिए रोमांचक वीडियो-    
        
(Video courtesy : Youtube)