शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian girl, Westindies, Bravo, Proposal, New music Video
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 मई 2015 (18:37 IST)

भारतीय लड़की को ब्रावो ने किया प्रपोज!(वीडियो)

भारतीय लड़की को ब्रावो ने किया प्रपोज!(वीडियो) - Indian girl, Westindies, Bravo, Proposal, New music Video
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सपुरकिंग्स की ओर से खेलते हैं। वे आजकल अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं इस वीडियो में वे एक लड़की को प्रपोज करते दिख रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर कौन है ये लड़की? आपको बता दें कि यह लड़की उनके एक म्यूजिक एलबम की एक कलाकार है।
ब्रावो ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो लांच किया है। इस वीडियो में ब्रावो रैप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे एक लड़की के पास जाते हैं और प्रपोज करते हैं। उनके साथ विराट कोहली, ब्रेंडन मैकुल्लम, क्रिस गेल इरफान खान, समेत कई अन्य क्रिकेटर भी दिख रहे हैं। (Video courtesy : Youtube)