बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian fans hoots dhoni who has complited his 10000 runs in the match
Written By
Last Modified: लंदन , रविवार, 15 जुलाई 2018 (13:23 IST)

दस हजारी धोनी से नाराज हुए भारतीय समर्थक, करना पड़ा हूटिंग का सामना

दस हजारी धोनी से नाराज हुए भारतीय समर्थक, करना पड़ा हूटिंग का सामना - Indian fans hoots dhoni who has complited his 10000 runs in the match
लंदन। महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में जहां 10000 रन के आंकड़े को पार किया वहीं दूसरी तरफ उन्हें भारत की 86 रन की हार के दौरान धीमी बल्लेबाजी के लिए भारतीय समर्थकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा।
 
इंग्लैंड के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 50 ओवर में 236 रन ही बना सका और इस दौरान 58 गेंद में 37 रन की पारी खेलने के लिए धोनी की आलोचना हुई।
 
इंग्लैंड के जो रूट को यह ‘हैरानी भरा’ लगा लेकिन भारत के युजवेंद्र चहल ने कहा कि उन्हें हूटिंग की घटना की जानकारी नहीं है।
 
पारी के 46वें ओवर की शुरुआत से पहले भारत की हार लगभग तय हो गई थी क्योंकि टीम को 30 गेंद में 110 रन की जरूरत थी।
 
डेविड विली के ओवर में हालांकि जब धोनी पहली चार गेंद पर रन बनाने में नाकाम रहे तो दर्शक के धैर्य का बांध टूट गया। इसके बाद प्रत्येक खाली गेंद पर हूटिंग हुई जो धोनी के प्रशंसकों की संख्या को देखते आम बात नहीं है।
 
इस ओवर के अंत में शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल एनर्जी ड्रिंक और दूसरा बल्ला लेकर आए जिस पर कमेंटेटरों ने कहा कि यह धोनी को रन गति बढ़ाने का संदेश है। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर धोनी कैच देकर पैवेलियन लौट गए।
 
चहल ने हालांकि कहा कि धोनी को कोई संदेश नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उसे क्या संदेश दिया गया। हार्दिक के आउट होने के बाद मैं, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव और कुलदीप ही बचे थे। इसलिए ऐसा नहीं था कि दो-तीन विशेषज्ञ बल्लेबाज बचे थे।'
 
उन्होंने कहा, 'उसे बल्लेबाजी का काफी मौका नहीं मिला था इसलिए यह विकेट पर टिकने का मौका था। अगर वह बड़ा शाट मारने की कोशिश में पहले आउट हो जाता तो शायद हम 50 ओवर भी नहीं खेल पाते।' (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
क्या शबाना आजमी ने कहा भारत अच्छा और महान देश नहीं है.. जानिए सच..