गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Glenn Maxwell, rude comment, fine
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (16:20 IST)

अशिष्ट टिप्पणी को लेकर ग्लेन मैक्सवेल पर जुर्माना

अशिष्ट टिप्पणी को लेकर ग्लेन मैक्सवेल पर जुर्माना - Glenn Maxwell, rude comment, fine
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले  एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर टीम के साथी मैथ्यू वेड के प्रति 'अशिष्ट' टिप्पणी करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
मैक्सवेल ने कहा था कि उन्हें लगता है कि घरेलू शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में विक्टोरिया की ओर से खेलते हुए बल्लेबाजी क्रम में वेड के बाद 6ठे नंबर पर उतरने से पिछले हफ्ते एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से चयन के लिए उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा।
 
कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के नेतृत्वकर्ताओं ने मैक्सवेल पर जुर्माना लगाया है,  क्योंकि उन्होंने राज्य टीम के कप्तान और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के साथी वेड के प्रति  टिप्पणी को 'अशिष्ट' पाया।
 
मुख्य कोच डेरेन लीमैन ने कहा था कि मीडिया कांफ्रेंस में मैक्सवेल का बयान 'निराशाजनक'  था जिसके बाद स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम के सीनियर सदस्यों ने उन पर जुर्माना लगाया। इस जुर्माने के बावजूद मैक्सवेल रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बोल्ट सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट, अयाना को महिला वर्ग का पुरस्कार