मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Dhoni, daughter, ziva, pics, twitter
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 सितम्बर 2015 (16:13 IST)

ट्विटर पर दिखा धोनी की बेटी का ‘नटखट’ अंदाज

ट्विटर पर दिखा धोनी की बेटी का ‘नटखट’ अंदाज - Dhoni, daughter, ziva, pics, twitter
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के एकदिवसीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भले ही शांत और एकाग्र माना जाता है लेकिन उनकी बेटी जीवा बहुत नटखट और शरारती हैं। 
हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने ट्विटर पर अपनी बेटी की कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वह बेहद  नटखट शरारतें करती नजर आ रही हैं। इसके साथ साक्षी ने लिखा कि वक्त कैसे निकल गया पता ही  नहीं चला। जीवा के साथ प्राइसलेस मूवमेंट्स।
 
धोनी की बेटी की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके कई प्रशंसकों समेत अन्य लोगों  ने इसे री-ट्वीट भी किया है। इन फोटो में जीवा नटखट अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 
साक्षी ने कुछ समय पहले अपनी बेटी का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह लैपटॉप में देखकर  डांस करने की कोशिश करते नजर आ रही थी।
 
जीवा अब करीब 8 महीने की हो गई है। इस वर्ष 6 फरवरी को जीवा के जन्म के बाद से साक्षी धोनी  बेटी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। (वार्ता)