गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricketer Mohit Sharma, Mohit Sharma, Marriage, Mohit Shweta Marriage
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 9 मार्च 2016 (18:44 IST)

परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर मोहित शर्मा

परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर मोहित शर्मा - Cricketer Mohit Sharma, Mohit Sharma, Marriage, Mohit Shweta Marriage
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कोलकाता की श्‍वेता के साथ तीन वर्षों तक चले प्रेम संबंध को परिणय सूत्र में बांध लिया।
राजधानी दिल्ली के एक होटल में मंगलवार को संपन्न हुए विवाह में टीम के अन्य खिलाड़ियों के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हुए। 27 वर्षीय मोहित मूल रूप से फरीदाबाद के निवासी हैं।
 
दो महीने पहले जनवरी महीने में ही मोहित और श्‍वेता की सगाई हुई थी। दोनों का प्रेम संबंध पिछले तीन साल से चल रहा था। श्‍वेता कोलकाता में होटल प्रबंधन की पढ़ाई कर रही हैं। (वार्ता)