शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Chris Gayle, Big Bash League, BBL
Written By
Last Modified: मेलबर्न , मंगलवार, 24 मई 2016 (23:07 IST)

विवादित क्रिस गेल का बीबीएल से अनुबंध खत्म

विवादित क्रिस गेल का बीबीएल से अनुबंध खत्म - Chris Gayle, Big Bash League, BBL
मेलबर्न। बिग बैश लीग (बीबीएल) की फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स ने महिला पत्रकार चार्लोट एडवर्ड्स पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को अपनी टीम में दोबारा शामिल करने से मना कर दिया है। 
          
टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट कॉवेंट्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, टीम ने दोबारा से गेल को साइन नहीं करने का फैसला किया है। टीम की इंटरनेशनल साइनिंग जल्द होगी, लेकिन गेल उसका हिस्सा नहीं होंगे। 
         
विस्फोटक बल्लेबाज गेल ने महिला पत्रकार चार्लोट से कहा था, क्या आपको लगता है कि आप मेरा भारी बैट उठा सकती हैं। मैं साफ कहता हूं कि आपको ये बैट उठाने में दोनों नाजुक हाथ लगाने होंगे। मेरे हिसाब से तो आपके कई अश्वेत व्यक्तियों से संबंध रहे होंगे। 
         
गेल ने पिछली बार भी बीबीएल मैच के दौरान टेन नेटवर्क की महिला पत्रकार मेल मैक्लोगिन के साथ साक्षात्कार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करके उनसे कहा था 'डोंट ब्लश बेबी'। इस कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।  
 
उसके बाद गेल को माफी मांगनी पड़ी थी तथा उन पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगा था। गेल ने हाल ही में जन्मी अपनी बच्ची का नाम भी ब्लश रखा था जिसके बाद उनकी और भी अालोचना हुई थी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
आशीष नेहरा के दाएं घुटने की होगी सर्जरी