शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cheteshwar Pujara, sick
Written By
Last Modified: कोलकाता , शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (20:33 IST)

चेतेश्वर पुजारा हुए बीमार

चेतेश्वर पुजारा हुए बीमार - Cheteshwar Pujara, sick
कोलकाता। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को फ्लू हो गया है और उन्होंने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया। टीम के सूत्रों के अनुसार हालांकि कुछ भी गंभीर नहीं है और वह भारत की दूसरी पारी में तीसरे स्थान पर ही बल्लेबाजी करेंगे।
टीम सूत्र ने कहा कि पुजारा को फ्लू हो गया है और एहतियात के तौर पर उसे आराम दिया गया। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है और वह ठीक है। पुजारा ने भारत की पहली पारी में सर्वाधिक 87 रन बनाए थे। पुजारा के क्षेत्ररक्षण नहीं करने से गौतम गंभीर और उमेश यादव दोनों को आज न्यूजीलैंड की पारी के दौरान अलग-अलग समय क्षेत्ररक्षण करते हुए देखा गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इंदौर टेस्ट के पिच क्यूरेटर समंदर सिंह की निगाहें आसमान पर