बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ben Stokes, rounder, England, Banglades
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (18:52 IST)

बेन स्टोक्स बन सकते हैं महान ऑलराउंडर : बेलिस

बेन स्टोक्स बन सकते हैं महान ऑलराउंडर : बेलिस - Ben Stokes, rounder, England, Banglades
ढाका। इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि टीम के युवा खिलाड़ी बेन स्टोक्स में दुनिया का महान ऑलराउंडर बनने की क्षमता है। 25 वर्षीय स्टोक्स के आखिरी समय में लिए गए 2 विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन से करीबी जीत दर्ज की थी। वे चटगांव टेस्ट में 6 विकेट और 85 रन की पारी की बदौलत 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे। 
 
बेलिस ने कहा कि मेरा मानना है कि वे दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शामिल होने की क्षमता रखते हैं। वे अभी युवा हैं और समय के साथ उनके खेल में और निखार आएगा तथा स्टोक्स ने जिस तरह का खेल दिखाया वह शीर्ष स्तर का था। एक समय था, जब हमें लग रहा था कि वे स्पिन की मददगार पिचों पर कैसा खेल दिखाएंगे? लेकिन उन्होंने नेट पर कमाल का खेल दिखाया। 
 
53 वर्षीय बेलिस ने कहा कि हम जानते हैं कि जब उन्हें कोई खराब गेंद मिलती है तो उसे वे सीमा रेखा के पार ही पहुंचाते हैं। पहले उन्होंने अपने खेल और तकनीक पर उतना काम नहीं किया था लेकिन इस दौरे पर उन्होंने काफी रक्षात्मक खेला है। इंग्लैंड को अगले महीने से भारत दौरे पर आना है और ऐसे में स्टोक्स टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पाक खिलाड़ियों को जीत के बाद पुश-अप के बजाय नमाज की सलाह