• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Arshi Khan, model, India, Shahid Afridi,
Written By

इस भारतीय मॉडल ने किया था अफरीदी के बच्चे की मां बनने का दावा

Arshi Khan
भारतीय मॉडल अर्शी खान ने कई बार पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के साथ अपने रिश्ते के बारे में दावा किया है। हालांकि अर्शी के दावे में सचाई नहीं पाई गई। 

चित्र सौजन्य : अर्शी खान के ट्‍विटर एकाउंट से  
अर्शी ने अफरीदी को  लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था कि वे उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। अर्शी खान ने पहले भी अफरीदी के साथ अपने अफेयर होने की बात कह जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 
खबरों के अनुसार अर्शी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी कोख में अफरीदी का बच्चा है और यह बच्चा भोपाल में जन्म लेगा। यह पहली बार नहीं है जब अर्शी खान खुलकर शाहिद अफरीदी के बारे में कुछ कह रही हैं। इससे पहले भी कई बार उन्होंने शाहिद के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।
 
अर्शी के इस तरह की बयानबाजी को पहले भी चर्चा पाने के हथकंडे के रूप में देखा गया था। इतनी सनसनीखेज दावा करने के बावजूद अर्शी इस बारे में एक भी प्रमाण नहीं दे पाईं।