गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Anurag Thakur, BCCI
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 मार्च 2015 (12:46 IST)

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई सचिव

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई सचिव - Anurag Thakur, BCCI
मुंबई। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ठाकुर बीसीसीआई का सचिव चुनाव गया। ठाकुर पवार गुट की तरफ से सचिव पद के उम्मीदवार थे, वहीं झारखंड क्रिकेट संघ के अमिताभ चौधरी संयुक्त सचिव चुने गए।

कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी चुने गए। गौरतलब है कि बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में  जगमोहन डालमिया को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया थे। वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे।

कौन हैं अनुराग ठाकुर :  बीसीसीआई के सहसचिव रहे अनुराग ठाकुर हिमाचल क्रिकेट संघ के प्रमुख हैं। वे पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं। अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद भी हैं। अनुराग का जन्‍म 24 अक्‍टूबर 1974 को हमीरपुर में हुआ था।

अनुराग ने जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री हासिल की है। मई 2008 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार लोकसभा सदस्‍य निर्वाचित हुए। इसके बाद 2009 में दूसरी बार उन्‍हें लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुना गया। वे 31 अगस्‍त 2009 के बाद से परिवहन, पर्यटन और संस्‍कृति समिति तथा ऊर्जा मंत्रालय की परामर्श समिति के सदस्‍य हैं। राजनीति के अलावा अनुराग खेलों से भी जुड़े हुए हैं। 2001 में वे भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने थे।