शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. hbse 12th result 2019 deepak son of rajmistri topped the haryana board inter examination 2019
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2019 (00:06 IST)

HBSE Result 2019: राजमिस्त्री का बेटा बना 12वीं में टॉपर

HBSE Result 2019: राजमिस्त्री का बेटा बना 12वीं में टॉपर - hbse 12th result 2019 deepak son of rajmistri topped the haryana board inter examination 2019
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2018-2019 की 12वीं कक्षा के बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में 497 अंकों के साथ भिवानी जिले के बवानीखेड़ा के दीपक ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दीपक विज्ञान विषय का छात्र और राजमिस्त्री का बेटा है।
 
वाणिज्य संकाय में हिसार की पलक 494 अंक और कला संकाय में पलवल के शिव कुमार और फरीदाबाद की शिवानी वत्स 494 अंक लेकर अपने-अपने विषयों में टॉपर रहे।
 
इस बार 74.48 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि पिछली बार परिणाम 63.84 प्रतिशत रहा था। पिछली बार 72.38 प्रतिशत लड़कियों और 57.10 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा पास की थी।
 
पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने मैरिट के लिहाज से लड़कों को पछाड़ दिया है। इस बार 82.48 लड़कियां और 68.01 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
 
बोर्ड ने इस बार मात्र 40 दिन में परीक्षा का परिणाम घोषित किया है जबकि पहले ज्यादा समय लगता था। जिलावार परिणाम की बात की जाए तो रेवाड़ी जिले का परिणाम सबसे अच्छा रहा। 
 
यहां 80.88 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। पलवल जिले का परिणाम सबसे खराब यानि 55.57 प्रतिशत रहा। हालांकि यहां से शिव कुमार ने कला संकाय में राज्य में टॉप किया। 
 
परीक्षा परिणाम बोर्ड की साइट पर भी देखा जा सकता है। उन्होने बताया कि जल्द ही 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में सत्ता बदलने वाले मालवा-निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों का सियासी समीकरण