गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. इंफोसिस-केंब्रिज के बीच एमओयू साइन
Written By भाषा
Last Updated :लंदन (भाषा) , शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (21:33 IST)

इंफोसिस-केंब्रिज के बीच एमओयू साइन

इंफोसिस-केंब्रिज के बीच एमओयू साइन - इंफोसिस-केंब्रिज के बीच एमओयू साइन
भारत की आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने इंजीनियरिंग प्रबंधन एवं व्यापार वास्तुशिल्प एवं फार्मा क्षेत्र में सहयोगात्मक अनुसंधान उद्यम को स्थापित करने के लिए केंब्रिज विश्वविद्यालय के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल के अध्यक्ष एवं मुख्य परामर्शदाता नारायण मूर्ति और केंब्रिज विश्वविद्यालय के कुलपति एलीसन रिचर्ड ने आगामी तीन वर्षों में उक्त क्षेत्रों में अवसर विकसित करने के लिए यह करार किया है। 
 
मूर्ति ने कहा हमें केंब्रिज विश्वविद्यालय के साथ गठजोड़ करने पर खुशी हो रही है। सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर करना विश्व के बेहतरीन विश्वविद्यालय एवं इन्फोसिस के बीच संयुक्त प्रयास की पहल है।