शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Ukraine war : World Bank warns of global recession due to conflict
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 मई 2022 (18:31 IST)

वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर मंडराया संकट! रूस-यूक्रेन युद्ध पर वर्ल्ड बैंक की चेतावनी

वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर मंडराया संकट! रूस-यूक्रेन युद्ध पर वर्ल्ड बैंक की चेतावनी - Ukraine war : World Bank warns of global recession due to conflict
न्यूयॉर्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर दुनियाभर के व्यापार पर पड़ा है। विश्व बैंक (World Bank) ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच महीनों जारी युद्ध वैश्विक मंदी का कारण बन सकता है। 
 
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास (David Malpass) ने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले की वजह से खाद्य, ऊर्जा और ऊर्वरक की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए दुनिया को बताया कि इस जंग से वैश्विक मंदी (Global Recession) का खतरा उत्पन्न हो सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले कई महीनों से जारी है। खाद्य सामग्री को लेकर परेशानियां बढ़ रही हैं तो कहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं।
 
श्रीलंका तो अपनी नीतियों, कोरोना महामारी और कुछ रूस-यूक्रेन जंग के कारण पूरी तरह दिवालिया हो चुका है। अब इसी कड़ी में वर्ल्ड बैंक ने वैश्विक मंदी के आने की चेतावनी दी है, जो बेहद चिंताजनक है।
ये भी पढ़ें
सलिल पारेख का वेतन 79.75 करोड़ सालाना, एक झटके में बढ़ी 88 फीसदी सैलरी