शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Tweeter, stock market, loss, stock market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (23:02 IST)

ट्विटर को हुआ इतना घाटा

ट्विटर को हुआ इतना घाटा - Tweeter, stock market, loss, stock market
सेन फ्रांसिस्को। ट्विटर इंक को दूसरी तिमाही में 11.65 करोड़ डॉलर का घाटा हुआ है। प्रति शेयर के आधार पर सेन फ्रांसिस्को की कंपनी को 16 सेंट का नुकसान हुआ है। 
 
एकबारगी लाभ और लागत को समायोजित कर कंपनी को प्रति शेयर आठ सेंट का मुनाफा दिखाया गया है। कंपनी का यह परिणाम वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से बेहतर है। अप्रैल-जून तिमाही से ट्विटर ने अपनी समायोजित आय की गणना पद्धति बदली है।
 
कंपनी ने कहा है कि पुराने तरीके से गणना में यह 12 सेंट प्रति शेयर बनती। संक्षिप्त संदेश नेटवर्क सेवा कंपनी की आय इस अवधि में 57.39 करोड़ डॉलर रही है जो वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ज्यादा है। जैक्स द्वारा दस विश्लेषकों के सर्वे में कंपनी की आय 53.68 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था।
 
ट्विटर ने कहा कि अप्रैल जून तिमाही में उसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या पिछले साल की समान अवधि से पांच प्रतिशत बढ़कर 32.8 करोड़ रही है हालांकि पिछली तिमाही की तुलना में इसमें बदलाव नहीं हुआ है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
कांग्रेस को गुजरात में एक और झटका, 3 विधायकों का इस्तीफा