शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reliance Jio, Reliance Jio member
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (21:55 IST)

जियो ने 'प्राइम' पेशकश में और लाभ जोड़े

जियो ने 'प्राइम' पेशकश में और लाभ जोड़े - Reliance Jio, Reliance Jio member
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ‘प्राइम’ सदस्यों के लिए पेशकश के तहत दिए जा रहे लाभ बढ़ाए हैं। कंपनी का कहना है कि जो प्राइम सदस्य 303 रुपए का रिचार्ज करेंगे उन्हें पांच जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, यह डेटा प्लान के तहत 28 जीबी से अतिरिक्त होगा। कंपनी के प्राइम सदस्य को 99 रुपए के एकमुश्त सालाना शुल्क के बाद 303 रुपए प्रति महीने के प्लान में 28 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें एक दिन में अधिकतम एक जीबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा और उसके बाद स्पीड धीमी हो जाएगी।
 
प्राइम सदस्यता के लिए 31 मार्च तक नामांकन किया जा सकता है। इसी तरह कंपनी ने 499 रुपए का रिचार्ज करवाने वालों को 10 जीबी अतिरिक्त डेटा देने की घोषणा की है। इस प्लान में 56 जीबी डेटा 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। अतिरक्त डेटा पूल केवल पहले महीने के लिए होगा। कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए जियो 'प्राइम मेंबरशिप कार्यक्रम' चला रही है। (भाषा)