गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Jet Airways, Bangalore to Amsterdam, Nonstop service
Written By
Last Modified: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (22:46 IST)

जेट एयरवेज की बेंगलुरु से एम्स्टर्डम तक की नॉन स्टॉप सेवा

जेट एयरवेज की बेंगलुरु से एम्स्टर्डम तक की नॉन स्टॉप सेवा - Jet Airways, Bangalore to Amsterdam, Nonstop service
बेंगलुरु। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बेंगलुरु से एम्स्टर्डम के बीच अपनी रोजाना नॉन स्टॉप विमान सेवा शुरू करने की घोषण की। यह सेवा 29 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।
 
विमानन कंपनी ने कहा, बेंगलुरु से एम्स्टर्डम की सेवा शुरू करने के लिए ए330 एयरबस विमान को लगाया जाएगा। यह बेंगलुरु से किसी भी यूरोपीय शहर के लिए जेट एयरवेज की पहली 'सेवा' है। मुंबई और दिल्ली से नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम तक की उड़ान पहले से ही चालू है। 
 
सेवा शुरू करने की घोषणा करते हुए जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा, बेंगलुरु से एम्स्टर्डम तक के लिए उड़ान 9डब्ल्यू236 की शुरुआत करके हम गर्व महसूस कर रहे हैं। 
 
यह उड़ान सुबह 2.30 बजे यहां से प्रस्थान करेगी और 8.45 बजे आएगी। इसके लिए एयरबस ए330 विमान को लगाया गया है, जिसमें प्रीमियम और इकोनॉमी दोनों तरह की सीटें मौजूद हैं।
 
उड़ान सेवा के पीछे की मंशा बताते हुए दुबे ने कहा कि यूरोप के लिए सीधा संपर्क शुरू करने की बेंगलुरु के लोगों की मांग थी। बढ़ती हुई जरुरत और मांग के कारण कंपनी ने सेवा शुरू करने का फैसला किया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मनमोहन बोले, आर्थिक सुधारों की प्र​क्रिया अधूरी रह गई...