गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Jet Airways, a private airline
Written By
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 26 दिसंबर 2016 (21:35 IST)

जेट एयरवेज अपनी क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाएगी

जेट एयरवेज अपनी क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाएगी - Jet Airways, a private airline
मुंबई। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच अगले साल की शुरुआत से दो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अधिक सीटों वाला विमान लगाने की घोषणा की।
विज्ञप्ति के अनुसार जेट एयरवेज की कुवैत और जेद्दाह से मुंबई और मुंबई से इन दोनों अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तथा मुंबई से चेन्नई और बेंगलूर के लिए 254 सीटों वाले एयरबस ए-330 विमान जनवरी 2017 से परिचालित किया जाएगा। फिलहाल इन जगहों के लिए बोइंग 737 विमान का परिचालन किया जाता है।
 
कंपनी के अनुसार मुंबई-चेन्नई-मुंबई के बीच अधिक सीटों वाले विमान का परिचालन 15 जनवरी से करेगी, वहीं मुंबई-बेंगलुर-मुंबई सेवा की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। मुंबई-कुवैत-मुंबई सेवा 18 जनवरी से शुरू होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ठाणे की एक कंपनी से 30 किलो सोना चोरी