गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Indian economy
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 7 फ़रवरी 2016 (13:24 IST)

धीमी हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सुधार की रफ्तार

धीमी हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था की सुधार की रफ्तार - Indian economy
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार कम हो रही है और ऐसे में वृद्धि की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ने की आशंका है। जापानी वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी उपभोग मांग में सुधार तथा परिवहन क्षेत्र में तेजी से वृद्धि को समर्थन मिल रहा है, लेकिन कमजोर वैश्विक परिस्थितियां तथा निवेश में सुस्ती सुधार की रफ्तार को प्रभावित कर रही हैं।
 
नोमूरा ने एक अनुसंधान पत्र में कहा कि आर्थिक सुधार जो 2014 की चौथी तिमाही में शुरू हुआ और 2016 की दूसरी तिमाही के दौरान पुनर्गठन की प्रक्रिया में है। इसमें कहा गया है कि वृद्धि में सुधार अभी व्यापक नहीं है।
 
शहरी उपभोग की मांग (सवारी कार, विमानन यातायात, डीजल खपत, उपभोक्ता ऋण) अर्थव्यवस्था का सबसे उम्मीद वाला खंड है, जिसे खर्च योग्य आमदनी में बढ़ोतरी तथा जिंस कीमतों में कमी से प्रोत्साहन मिल सकता है। (भाषा)