शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Indian Economy
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (10:30 IST)

2000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

2000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत - Indian Economy
नई दिल्ली। भारत इस साल 2,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जबकि देश के सकल  घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार 5 साल बाद यानी 2019 में 3,000 अरब डॉलर का होगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य में यह अनुमान लगाया गया है।
 
money
आईएमएफ का अनुमान है कि मौजूदा मूल्य पर डॉलर में 2019 तक भारत दुनिया की 7वीं सबसे  बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अभी यह 10वें स्थान पर है।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार  2,050 अरब डॉलर का होगा, जो 2013 में 1,880 अरब डॉलर था। पिछले साल भी भारत  दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था।
 
आईएमएफ के अनुसार अमेरिका 17,420 अरब डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था  बना रहेगा। उसके बाद चीन 10,350 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर होगा।
 
इस बीच भारत के 2019 तक 3,000 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर 3,180 अरब डॉलर  पर पहुंचने उम्मीद है। रूस, ब्राजील और इटली को पछाड़कर भारत दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी  अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
 
उस समय ब्राजील की अर्थव्यवस्था का आकार 2,890 अरब डॉलर, रूस का 2,590 अरब डॉलर व  इटली का 2,450 अरब डॉलर होगा, वहीं 2019 में भी अमेरिका 22,150 अरब डॉलर के साथ  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
 
चीन 15,520 अरब डॉलर के साथ दूसरे व जापान 5,430 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर  होगा। शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में जर्मनी (4,550 अरब डॉलर), ब्रिटेन (3,700 अरब डॉलर) और  फ्रांस (3,390 अरब डॉलर) भी शामिल रहेंगे। (भाषा)