बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. India
Written By
Last Updated :कोयंबटूर , रविवार, 29 मार्च 2015 (21:27 IST)

भारत बनेगा तीसरा सबसे बड़ा वाहन विनिर्माता!

भारत बनेगा तीसरा सबसे बड़ा वाहन विनिर्माता! - India
कोयंबटूर। भारत का वाहन उद्योग 2020 तक 70 लाख वाहनों के विनिर्माण स्तर पर पहुंच सकता  है जिससे यह अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन विनिर्माता देश बन  जाएगा। फोर्ड मोटर के एक उच्च अधिकारी ने यह अनुमान जताया है।
 
फोर्ड मोटर प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डेविड डबेनस्काई ने कहा कि वाहन क्षेत्र का  अर्थव्यवस्था पर प्रत्यक्ष प्रभाव है और जीडीपी में इसकी करीब 7 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। यह  क्षेत्र अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के भी विकास में अहम भूमिका निभाता है।
 
यहां कुमारगुर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में स्नातक विद्यार्थियों के एक समारोह को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़े वाहन विनिर्माताओं में से एक है और वाहन क्षेत्र में  भविष्य बनाने के लिए जबरदस्त अवसर मौजूद हैं। (भाषा)