शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Income
Written By
Last Updated : बुधवार, 17 जून 2015 (12:30 IST)

इन तरीकों से बढ़ेगी आपकी आमदनी

इन तरीकों से बढ़ेगी आपकी आमदनी - Income
वर्तमान युग में अच्छी आमदनी होना बेहद जरूरी हो गया है। अच्छी आमदनी का मतलब है अपने  परिवार को एक बेहतरीन जीवनशैली प्रदान करने के साथ ही आकस्मिक जरूरत के वक्त पैसों की  कमी ना होना। हम सभी एक उत्कृष्ट और सर्वसुविधायुक्त जीवन जीना चाहते हैं। अपने बच्चों को  अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवनशैली देना हर किसी का सपना होता है। 
सवाल यह उठता है कि आखिर इस आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए? वे कौन से रास्ते हैं जिनके  माध्यम से घर में पैसे का आगमन हो? हम बताने जा रहे हैं अपनी वार्षिक आय बढ़ाने के पांच  व्यावहारिक व आसान तरीके।
 
1. खुद में निवेश करें- खुद में निवेश का मतलब है अपने आप को काबिल बनाना। सबसे फायदेमंद निवेश होता है खुद में निवेश करना। खुद को आप जितना काबिल बनाएंगे इसके  परिणाम उतने ही सुखद आएंगे। यह परिणाम पैसे और समय दोनों ही में एक जैसे होंगे। जैसे ही  आप अपने आप को काबिल बनाते हैं वैसे ही सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। यह दिन दौगुनी रात   चौगुनी तरक्की करने का सबसे कारगर तरीका है।
अगले पन्ने पर, कैसे करें खुद में निवेश... 
 
 

कैसे करें खुद में निवेश? 
* सीखने की इच्छाशक्ति जगाएं। कोई नया कौशल सीखें, नई भाषा सीखें या फिर अन्य कोई नई  चीज सीखें।
* रोज अथवा सप्ताह में एक बार कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत डालें। आप ब्लॉग्स, लेख और किताबें  पढ़ सकते हैं। ऐसा कुछ पढ़ना लाभदायक होता है जिससे उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सके।
* वर्कशॉप, वेबिनार और ट्रेनिंग सेशंस आदि अटैंड करते रहें। ये आपको हरदम अपडेट रहने में मदद  करेंगे।
 
* अपने मन के रचनात्मक पक्ष पर भी ध्यान दीजिए। दिमाग को नई दिशाओं में दौड़ाइए और कुछ  नया कीजिए। यह कदम आपके व्यक्तिगत और पेशेवर व्यक्तित्व में निखार लाएगा।
 
 ऐसे बढ़ेगी आपकी वार्षिक आय : बेहतर कौशल, अधिक से अधिक ज्ञान और व्यापक सोच, आपको हर क्षेत्र में आगे ले जाएगी। 
 
2. समझदारी से निवेश करें- अपनी आय बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है कि अपने निवेश की  वास्तविक जानकारी रखी जाए।
 
कैसे बढ़ाएं भविष्य में अपनी वार्षिक आय
* जल्द से जल्द शुरूआत करें। लंबे समय के लिए निवेश करें। * निवेश के लिए सही विकल्पों का चुनाव करें- लंबे समय के निवेश के लिए, इक्विटीज़ में निवेश।  कम समय के लिए ऋण उपकरणों में निवेश करें। बुद्धिमानी से किया गया निवेश आपके लाभ को बढ़ाएगा। 
 
3. लंबी अवधि के करियर के रास्ते पर निवेश करें- करियर के क्षेत्र में अपनी प्रगति का मानचित्र  तैयार करें। सबसे पहले जरा विचार करें कि आप करियर के क्षेत्र में क्या करना चाहते हैं। ऐसे कौन से क्षेत्र हैं जो  आपको आकर्षित करते हैं।
अगले पन्ने पर, करियर का सही चयन देगा जीवन को दिया...
 
 

कैसे करें अपने सही करियर का चयन

अपने पेशेवर लक्षणों का विश्लेषण करें। अपनी ताकत, अपनी कमजोरी, अवसर और खतरों को  समझने की कोशिश करें। ऐसा करके आप सबसे अच्छे अवसर का चयन कर पाएंगे जो आपकी  उन्नति में सहायक होगा। एक दीर्घकालिक दृष्टि विकसित करें। जीवन में आने वाली अल्पकालिक चुनौतियों को अपने भविष्य  के संभावित निर्माण के रास्ते में ना आने दें। अपना ध्येय हमेशा ध्यान रखें।
 
अपनी सभी क्षमताओं के साथ, सही समय पर सही जगह पर होना बेहद चतुराई से आपके करियर में  सुधार लाएगा। यह कदम नए रास्ते खोलेगा और आमदनी को बढ़ाएगा।
 
 
4. जोखिम उठाने में निवेश करें- अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें और रिस्क लेने की हिम्मत  जगाएं। जीवन में जोखिम उठाना हरदम आपको कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाएगा। यह कदम नित नया  सीखने और करने को प्रोत्साहित करता है।
 
कैसे निकलें अपने कम्फर्ट जोन से? : जीवन में खुद को चुनौती देने का मौका खोजें। रोजमर्रा के साधारण और एकरसता वाले कामों से खुद  को अलग करें और अपनी क्षमताओं का विकास करें।  ऐसे कामों पर खुद को केंद्रित करें जो आपकी क्षमताओं को बढ़ाए, भले ही ऐसा करने के लिए आपको बड़ा बदलाव ही क्यों ना करना पड़े।
 
ये कदम कैसे बढ़ाएंगे वार्षिक आय?
अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना आपको नई संभावनाओं की ओर ले जाएगा। खुद को एक नए रूप  में देखकर आप प्रफुल्लित हो उठेंगे। यह कदम आय को बढ़ाने में सहायक होगा।
 
5. स्वास्थ्य में निवेश करें- अपने मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कहा गया है सच्चा सुख, निरोगी काया। जीवन का सबसे बड़ा धन है अच्छा स्वास्थ्य। अपने स्वास्थ्य  का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखिए। बढ़ती आय से जीवनशैली का स्तर भी ऊंचा होता है।  
 
अगले पन्ने पर, स्वास्थ्य की रक्षा बढ़ाएगी आपका धन...
 
 

स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कैसे बढ़ाएं धन?
* शारीरिक स्वास्थ्य हासिल करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। यह आपको शारीरिक  स्वास्थ्य देने के साथ ही अस्पताल के बिलों को भी कम करेगा।
* अच्छा खाएं, स्वस्थ्य रहें। घर में बना खाना ना केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर होता है बल्कि  जेब पर भी हल्का रहता है।
 
* मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान- शहरी आबादी में कई बीमारियां भी बढ़ रही हैं। एक अच्छी  कार्यशैली वाला जीवन अवसाद, उच्च रक्तचाप और मस्तिष्क संबंधी अन्य बीमारियों से बचाता है।

 
अपना और अपने आसपास के वातावरण का ख्याल रखें। उसे साफ, स्वच्छ, हरा-भरा रखें जो एक  अच्छे शरीर के साथ आपके दिमाग और वॉलेट के लिए भी लाभदायक रहेगा।