मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, Delhi bullion market
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (17:29 IST)

सोने-चांदी में टिकाव

सोने-चांदी में टिकाव - Gold, silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग सामान्य रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 31,300 रुपए दस ग्राम पर और चांदी 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव बढ़े हैं। लंदन का सोना हाजिर 0.60 डॉलर चमककर 1,332.05 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढ़त में 16.59 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है। अमेरिका में आज जारी किए जाने खुदरा महंगाई दर के आंकड़े को लेकर निवेशक सर्तकता बरत रहे हैं, जिससे सोने की बढ़त सीमित रही। (वार्ता)