बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 जनवरी 2017 (17:56 IST)

सोने में गिरावट, चांदी चमकी

सोने में गिरावट, चांदी चमकी - Gold, silver
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की मांग उतरने से शनिवार को 4 दिन बाद इसमें  गिरावट देखी गई।
 
स्थानीय बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 29,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, हालांकि  औद्योगिक मांग आने से चांदी 250 रुपए चमककर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव  बोली गई। 
 
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 40 रुपए लुढ़कने के बाद लगातार 4 दिन में पीली धातु में बढ़त  दर्ज की गई थी। इस दौरान यह 750 रुपए चमककर करीब डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर  पहुंच गई थी। इसके बाद ऊंचे भाव पर मांग घटने से शनिवार को इसमें गिरावट रही।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना हाजिर में 1.38 डॉलर की तेजी रही  जबकि अमेरिकी सोना वायदा 2.5 डॉलर की गिरावट में रहा। ये क्रमश: 1,197.25 डॉलर तथा  1,197.30 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वैश्विक स्तर पर गत दिवस चांदी 0.5 डॉलर लुढ़ककर  16.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)