शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold prices, gold, silver
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 26 नवंबर 2014 (17:44 IST)

मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट जारी

मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट जारी - Gold prices, gold, silver
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा स्तर पर फुटकर और आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 20 रू. और टूटकर 26,880 रू. प्रति दस ग्राम रह गए।

वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लगातार लिवाली के चलते चांदी के भाव 175 रू. की तेजी के साथ 37,200 रू. प्रति किलों हो गए । बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक कमजोरी के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई। निवेशकों ने बढ़ते शेयर बाजार में धन लगाया। सिंगापुर में सोने के भाव मामूली गिरावअ के साथ 1,200.09 डॉलर प्रति औंस रहे।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 20 रू. की हानि के साथ क्रमश: 26,880 रू. और 26,680 रू. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,800 रू. प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।

चांदी तैयार के भाव 175 रू. की तेजी के साथ 37,200 रू. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 165 रू. चढ़कर 36,620 रू. किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रू. की तेजी के साथ 63,000 : 64,000 रू. प्रति सैंकड़ा बंद हुए। (भाषा)