शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Forbes India Rich List Out, Mukesh Ambani Tops
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (15:37 IST)

अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी सबसे ऊपर, आखिर कितनी है संपत्ति...

अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी सबसे ऊपर, आखिर कितनी है संपत्ति... - Forbes India Rich List Out, Mukesh Ambani Tops
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था की सुस्ती के बावजूद यहां के अरबपतियों की संपत्ति में इस साल सबसे तेजी से इजाफा हुआ है। फोर्ब्स द्वारा गुरुवार को 100 अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल शीर्ष स्थान पर काबिज रहे हैं।
 
दूरसंचार क्षेत्र में धमाल मचाले वाली अपनी कंपनी रिलायंस जियो की अपार सफलता तथा रिफाइनिंग क्षेत्र में बढ़े लाभ से उनकी निजी संपत्ति 67 फीसदी यानी 15.3 अरब डॉलर बढ़कर 22.7 अरब डॉलर से 38 अरब डॉलर हो गई है।
 
भारतीय अर्थव्यवस्था अभी कई चुनौतियों का सामना कर रही है और ऐसी परिस्थितियों में भारत के 100 धनकुबेरों की कुल संपत्ति वर्ष 2016 के 374 अरब डॉलर के आकंड़े से 26 फीसदी बढ़कर 2017 में 479 अरब डॉलर हो गई है। शेयर बाजारों में रिकॉर्ड तेजी रहने और उद्यमशीलता बढ़ने से अमीरों की संपत्ति दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ी है।
 
इस साल सूची में अपना स्थान बनाए रखने वाले 27 लोगों की संपत्ति में एक या इससे ज्यादा अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल सूची में शामिल होने के लिए जरुरी संपत्ति का आंकड़ा भी गत साल से बढ़ गया। गत साल सूची में शामिल होने के लिए 1.25 अरब डॉलर काफी थे, लेकिन इस साल 17 फीसदी की तेजी के साथ यह आंकड़ा 1.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले धनकुबेरों की सूची में शामिल होना इतना महंगा कभी नहीं रहा था। 
 
धनाढ्यों की इस सूची में दूसरा स्थान विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी का है हालांकि उनकी निजी संपत्ति पहले स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी की तुलना में आधी यानी 19 अरब डॉलर ही है। अजीम प्रेमजी की संपत्ति चार अरब डॉलर बढ़कर इस साल 19 अरब डॉलर हो गई है। (वार्ता)