गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Cyrus Mistry, Tata Group,
Written By
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (10:07 IST)

साइरस मिस्त्री ने लगाया 22 करोड़ के धोखाधड़ी सौदे का आरोप

साइरस मिस्त्री ने लगाया 22 करोड़ के धोखाधड़ी सौदे का आरोप - Cyrus Mistry, Tata Group,
मुंबई। टाटा समूह के विमानन क्षेत्र में एयर एशिया के साथ संयुक्त उद्यम को लेकर नैतिक रूप से चिंता जताते हुए निष्कासित किए गए टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने आरोप लगाया कि फोरेंसिक जांच से 22 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले सौदों का खुलासा हुआ। इसमें भारत और सिंगापुर में ऐसे पक्ष जुड़े थे जो वास्तव में हैं ही नहीं।
चेयरमैन पद से हटाए  जाने के एक दिन बाद टाटा संस के निदेशक मंडल को लिखे पत्र में मिस्त्री ने कहा, बोर्ड सदस्य और न्यासी भी इससे अवगत हैं कि एयर एशिया के मामले में कुछ सौदों के साथ संगठन के भीतर संस्कृति को लेकर नैतिक रूप से चिंता जताई  गई  थी।
 
उन्होंने कहा, हाल में एक फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि 22 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले सौदे हुए जिसमें भारत और सिंगापुर में ऐसे पक्ष जुड़े थे जो वास्तव में हैं ही नहीं। मिस्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यकारी ट्रस्टी वेंकटारमण ने इन सौदों को महत्वपूर्ण नहीं माना और आगे के अध्ययन पर जोर नहीं दिया। वह एयर एशिया के निदेशक मंडल में हैं और कंपनी में शेयरधारक भी हैं। (भाषा)