गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. प्रेरक व्यक्तित्व
  6. जानिए चाणक्य के अनमोल विचार
Written By WD

जानिए चाणक्य के अनमोल विचार

Chanakya Niti in Hindi | जानिए चाणक्य के अनमोल विचार
* आचार्य चाणक्य के अनुसार संसार का सबसे बड़ा आकर्षण क्या है? संसार का सबसे बड़ा चुम्बक क्या है? पुरुष पर तीव्रतम प्रभाव डालने वाला गुण क्या है? पुरुष को उन्नत, विवेकहीन कौन बनाता है?

इन सबका एक ही उत्तर है।

रूपवती लक्ष्मी।

FILE



* पीठ पीछे बुराई कर काम बिगाड़ने वाले और सामने मधुर स्वर में बोलने वाले मित्र को अवश्य छोड़ देना चाहिए। ऐसा मित्र विष वाले उस घड़े के समान है जिसके ऊपर थोड़ा सा दूध डाल दिया गया हो।

FILE


* मित्रता हमेशा बराबर वाले से शोभा देती है।

FILE



* धनवान के पास मित्र बहुत होते हैं। उसके सारे मित्र अपना काम निकालते हैं और उसे मूर्ख बनाते हैं। धनवान इसे अपना गौरव मानता है।

FILE



* संकट के समय काम आने वाला मित्र कहलाता है। सुख में तो सभी साथ देते हैं, पर दुख का साथी ही सच्चा साथी कहलाता है। ऐसे साथी सदा सम्मानित होते हैं


FILE


* पुत्र/पुत्री के योग्य और बड़े हो जाने पर उसके साथ बराबरी का व्यवहार करना उचित होता है।